
नागौर. जलदाय विभाग की ओर से अवैध जल कनेक्शन एवं बकाएदारों के खिलाफ चल रहे अभियान में शुक्रवार को दो कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए। सहायक अभियंता सत्यनारायण बरोड़ ने बताया कि एक ही दिन में बकाएदारों से एक लाख 50 हजार की वसूली की गई। विजयबल्लभ चौराहा के निकट दो बकाएदारों की ओर से राशि जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए। सहायक अभियंता सत्यानाराण ने बताया कि यदि शहर में घरों के टंकियों से टैंकरों के मार्फत अवैध जल परिवहन एवं नलों में टोटियां नहीं मिली तो भी कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से टीमें बनाई गई है। इन टीमों की ओर से सभी क्षेत्रों की जांच की जा रही है।