24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
फागोत्सव के रंग डूबने लगा शहर…VIDEO
Play video

फागोत्सव के रंग डूबने लगा शहर…VIDEO

नागौर. शहर होली के पहले ही होली के रंग में रंगता नजर आने लगा है। विभिन्न क्षेत्रों में फागोत्सव में फूलों की बारिश के साथ ही भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण बदलता नजर आने लगा है। लक्ष्मीनारायण मंदिर हुए फागोत्सव में महिला मण्डली ने फागोत्सव पर गीतों के कई भजनमय रंग प्रस्तुत किए। गोपीनाथ मंदिर […]
Google source verification

नागौर. शहर होली के पहले ही होली के रंग में रंगता नजर आने लगा है। विभिन्न क्षेत्रों में फागोत्सव में फूलों की बारिश के साथ ही भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण बदलता नजर आने लगा है। लक्ष्मीनारायण मंदिर हुए फागोत्सव में महिला मण्डली ने फागोत्सव पर गीतों के कई भजनमय रंग प्रस्तुत किए। गोपीनाथ मंदिर में भी फागोत्सव हुआ। इसमें महिलाओं ने रंग के कैसे होरी खेलूं रे इण सावरियां के संग सरीखे भजनों की प्रस्तुति ढोलक की थाप पर दी गई। इस दौरान फूलों से गोपीनाथ मंदिर में होली खेली। फागोत्सव में होरी के एक से बढकऱ एक गीतों के गूंजने के साथ महिलाओं के नृत्य से माहौल होली के रंग में रंगा रहा। गिनाणी तालााब के निकट नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बगीची में फागोत्सव मनाया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने नर्मदेश्वर महादेव भगवान को रंग, पुष्प ग़ुलाल अर्पण कर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर नर्मदेश्वर महादेव का शृंगार भी किया गया। इसके साथ ही फूलों एवं गुलाल के उड़े रंगों के बीच गूंजते गीतों के संग महिलाओं ने जमकर धमाल किया। पुरुष मंडली ने भी होरी के गीत प्रस्तुत किए। इसी तरह महिला दिवस के उपलक्ष्य में नीलू खड़लोया के सानिध्य में गल्र्स ग्रुप की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आज बिरज में होली रे रसिया, प्रथम देव शंकर सूत धन का ध्यान लगाते हैं, घुंघटियो आडो आयो रे, नैना नीचा कर ले श्याम सरीखे होरी गीतों की प्रसतुतियां अंजलि सारडा, राधिका, चांदनी अटल, निधि चांडक, मंजू सावित्री, अनुराधा, निधि बंग, सलोनी भट्टड आदि ने दी।