श्याम परिवार की ओर से आयोजित भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
नावांशहर. शहर में सोमवार देर रात को श्याम परिवार सेवा समिति रजिस्टर्ड संस्था के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, नरेन्द्र सिंह राठौड़ मय राठौड़ परिवार ने बाबा की ज्योत जलाकर आयोजन का शुभाम्भ किया। बाबा श्याम का दरबार श्याम परिवार के सदस्यों कैलाश गौड, प्रमोद अग्रवाल द्वारा सजाया गया। मेहमान कलाकारों व स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या में श्याम परिवार के कलाकारों में नरेंद्र अजमेरा, मुरली पाराशर, प्रदीप गौतम, तुषार गौड़, राधेश्याम स्वामी, विजय सबनानी ने की। इसके पश्चात इंदौर से आए कलाकार शुभम राणा ने बाबा को अपने भजनों के माध्यम से रिझाया व पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इन्होंने आयो सांवरिया सरकार लीले पे चढ़ के, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं आदि भजन गाए। इसके पश्चात भीलवाड़ा की चंचल मालवीया ने बाबा श्याम की धमाल गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इन्होंने दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से, आसरे तुम्हारे बजरंगबली, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है, आदि भजन गाए। साउंड व्यवस्था अंबर साउंड नावां व साज सज्जा भगवती ग्रुप जयपुर की रही। इस दौरान बाबा श्याम को भोग लगाया गया व प्रसाद आरती बाद भक्तों में वितरित कर दिया गया। भजन संध्या के दौरान श्याम परिवार से नरेंद्र सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह लिचाना, सुरेंद्र सिंह राठौड़, पंकज कुमावत, जगदीश कुमावत, संदीप शर्मा, विकास यादव, महिपाल सिंह शेखावत, यशवंत सिंह, जयवर्धन सिंह, पार्षद कुलदीप मिश्रा, गजेंद्र सिंह मनोज मिश्रा, रामनिवास शर्मा, नरेश बंसल सहित सदस्य मौजूद रहे।