12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

वीडियो : खेत जाते समय करंट लगने से मां, बेटे व बहु की दर्दनाक मौत

खेत में प्रवेश करने से ठीक पहले विद्युत विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से करंट लगने से तीनों की मौत हो गई

Google source verification

कुचेरा. नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के इग्यार गांव की सरहद में आज सुबह करंट लगने से मां, बेटे व बहु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इग्यार निवासी 32 वर्षीय हरेन्द्र पुत्र हनुमान राम मेघवाल, उसकी पत्नी सीमा व 50 वर्षीय मां कंवराई मोटरसाइकिल पर सवार होकर कृषि कार्य करने व खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेने जा रहे थे। खेत में प्रवेश करने से ठीक पहले विद्युत विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से करंट लगने से तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कुचेरा थानाधिकारी मुकेश चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और तीनों मृतकों के शव कुचेरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाए।

गुस्साए ग्रामीण व परिजन

ग्रामीण व परिजन विद्युत लाइन को अवैध बताते हुए करंट की घटना से गुस्सा गए व अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए। कुचेरा पुलिस पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों व ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास करने लगी। डिस्कॉम के अधिकारी दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंचे।