14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

राधा संग निकले कन्हैया तो श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल…VIDEO

नागौर. प्रतापसागर तालाब के निकट बाकल माता मंदिर के पीछे भागवत कथा सोमवार से शुरू होगी। भागवत कथा शुरू होने एक दिन पहले रविवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकली। कलश यात्रा राठौड़ी कुआं के पास स्थित हनुमान मंदिर से निकली। इसमें यजमामान जगदीश प्रसाद व तीजा देवी भागवत को सिर पर रखकर चल […]

Google source verification

नागौर. प्रतापसागर तालाब के निकट बाकल माता मंदिर के पीछे भागवत कथा सोमवार से शुरू होगी। भागवत कथा शुरू होने एक दिन पहले रविवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकली। कलश यात्रा राठौड़ी कुआं के पास स्थित हनुमान मंदिर से निकली। इसमें यजमामान जगदीश प्रसाद व तीजा देवी भागवत को सिर पर रखकर चल रहे थे। कलश लेकर चल रही महिलाएं लाल रंग की चुनरी में थीं। यह यात्रा सारस्वत समाज बगीची, बख्तासागर तालाब, बारला जैन मंदिर, भूतनाथ मंदिर तेलीवाड़ा, नया दरवाजा हनुमान मंदिर होते हुए कथास्थल पहुंची। कलश यात्रा में सजी सजीव झांकियां श्रद्धा का केन्द्र बनी रही। झांकी में सजे भगवान भगवान कृष्ण एवं राधा की झांकी को श्रद्धालु श्रद्धा से नमन करते नजर आए। इस दौरान झांकी में सजे भगवान कृष्ण एवं राधा पर फूल भी बरसाए। कथा वाचन श्यामा किशोरी करेंगी। नौ मार्च तक चलने वाली भागवत कथा में शिव पार्वती विवाह, कृष्ण जन्म, कृष्ण-रूक्मिणी विवाह, रासलीला समेत कई सजीव झांकियां सजाई जाएंगी। देर शाम तक कथा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।