राजस्थान की राजनीति (Rajasthan Politics)और सोशल मीडिया पर इन दिनों नागौर जिले(Nagaur) की लाडनूं विधानसभा(Ladnu MLA) सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर(Mukesh Bhakar) अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। वजह कोई राजनीतिक बयान या आंदोलन नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला है। 9 मार्च को होने जा रही उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर(Mukesh Bhakar Marriage) वायरल हो गया है, जिसके बाद यह विवाह प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है।छात्र राजनीति में सियासत के मैदान में विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाले भाकर को इस बार प्यार के मैदान में (RJS Komal Meena)कोमल मीणा ने ‘क्लीन बोल्ड’ कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर वह शख्सियत कौन है, जिसने राजस्थान के इस फायरब्रांड युवा नेता का दिल जीता है।