2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारायणपुर

WATCH VIDEO : प्याज की बोरियों के अंदर पुलिस को ऐसा क्या मिला, देखकर उड़ गए होश

नारायणपुर। जिला पुलिस ने तलाशी के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबीर से अवैध शराब की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बखरूपारा बाजार स्थल में संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली है। इस दौरान प्यार की बोरियों के अंदर कार्टून देखकर पुलिस दंग रह गई। वहीं आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Google source verification

मध्यप्रदेश से लाई गई थी शराब

इस तलाशी में ट्रक क्रमांक सीजी 21-एच 1131 में प्याज की 105 बोरियों के नीचे विदेशी शराब के कार्टून बरामद हुए है। इसने आरएस, गोवा, वाइट एड ब्लू, किंगफिशर बियर जैसे ब्रांड की करीब 4 हजार 268 लीटर शराब शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत 42 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 4 हजार 268 लीटर शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी। वहीं इसे शहर में खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8kukxs