4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

बंगाल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

शनिवार को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक के काफिले पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने काफिले में शामिल गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। यह घटना पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में हुई। बीजेपी ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। हमले के बाबत गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि यहां लोकतंत्र ध्वस्त हो गया है। नेता-मंत्री सुरक्षित नहीं है। प्रशासन अनदेखी कर रही है,जो पत्थरबाजी और बमबाजी कर रहे हैं पुलिस उन्हें संरक्षित कर रही है। केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमले का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। देंखे वीडियो।

Google source verification