1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

अगले 72 घंटे सावधान.!, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक और दो फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 31, 2026

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिज़ाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक से तीन फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक और दो फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने कल सुबह और शाम के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।