9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Cabinet Decision: पीएम ई-बस सेवा के तहत छत्तीसगढ़ में चलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें
Play video

Cabinet Decision: पीएम ई-बस सेवा के तहत छत्तीसगढ़ में चलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद दी जानकारी...

Google source verification

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 जून को रायपुर (Raipur) में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद ​इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा (PM e-Bus Sewa) योजना के लिए पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म (PSM) स्कीम के अंतर्गत डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) की सहमति भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में स्वीकृत कुल 240 इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे प्रदेश में आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल (Environmentally Friendly), सुरक्षित और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा (Public Transport Service) उपलब्ध होगी। साथ ही शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण (Pollution) कम करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में गैर धान क्रॉप पर मिलेंगे 15 हजार रुपए