3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
बांग्लादेश में दीपू दास की क्रूर हत्या पर भड़के संत, रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा ऐलान
Play video

बांग्लादेश में दीपू दास की क्रूर हत्या पर भड़के संत, रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा ऐलान

दीपू को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारत के संतों में जमकर आक्रोश दिख रहा है।
Google source verification

भारत

•

image

Darsh Sharma

•

Dec 25, 2025

बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दीपू को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारत के संतों में जमकर आक्रोश दिख रहा है। संत रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र शास्त्री ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जनता से अपील की। जहां रामभद्राचार्य ने हिन्दुओं से मिलकर प्रतिकार करने की मांग की तो वहीं, छत्तीसगढ़ में मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को सचेत करते हुए बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं देखना चाहते, तो यही सही समय है। अभी नहीं तो कभी नहीं। अगर आज हिंदू एकजुट नहीं हुए, तो वह दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश में जो हुआ, वह भारत और छत्तीसगढ़ के हर गली-मोहल्ले में देखने को मिलेगा। बांग्लादेश जैसी स्थिति हमारे देश में नहीं हो, इसके लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा।