10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

ट्रंप टैरिफ से सब परेशान, बाबा रामदेव ने निकाला समाधान

बाबा रामदेव ने अमरीका के इस कदम को "राजनीतिक धौंस, गुंडागर्दी और तानाशाही" करार दिया है

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Aug 28, 2025

भारत पर 50 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ लागू हो गया है। जहां मोदी सरकार इसका तोड़ ढूंढ रही है। वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव ने टैरिफ से बचने का समाधान बताया है। उन्होंने भारतीय नागरिकों से अपील करते हुए एक सुझाव दिया है, जिसे उन्होंने टैरिफ का तोड़ बताया। बाबा रामदेव ने भारतीयों से अमरीकी कंपनियों और ब्रांडों का बहिष्कार करने का आग्रह किया है। उन्होंने अमरीका के इस कदम को “राजनीतिक धौंस, गुंडागर्दी और तानाशाही” करार दिया है। बाबा रामदेव ने आगे कहा, पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स के काउंटरों पर एक भी भारतीय नहीं दिखना चाहिए। इसका व्यापक बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ, तो अमरीका में अराजकता फैल जाएगी। अमरीका में मुद्रास्फीति इस हद तक बढ़ जाएगी कि खुद ट्रंप को भी ये टैरिफ वापस लेने पड़ सकते हैं, ट्रंप ने भारत के खिलाफ जाकर एक बड़ी भूल की है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय