20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

जाने से पहले बिगड़ा मानसून, इन राज्यों में तांडव मचाएगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जाने से पहले पलटकर आए मानसून से देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Sep 16, 2025

देशभर में भारी बारिश के बाद मानसून अब विदाई की तरफ है। मगर, जाने से पहले भी वो कई राज्यों में तांडव मचा रहा है। शुरुआत में कमजोर पड़ने के बाद अब जाता हुआ मानसून महाराष्ट्र और बिहार में झमाझम बरस रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जाने से पहले पलटकर आए मानसून से देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है। दिल्ली की बात करें तो 18 सितंबर तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में 18 और 19 सितंबर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सलूम्बर और सवाईमाधोपुर शामिल हैं। आगामी दिनों में राजस्थान के अलावा पंजाब और गुजरात के भी कुछ हिस्सों से मानसून निकल जाएगा।

उत्तरप्रदेश में कई जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें प्रदेश के 54 जिले शामिल हैं जहां मौसम विभाग ने भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मानसून के अंतिम दौर में हुई धीमी-धीमी बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। यूपी के लिए अभी 5 दिन काफी अहम हैं। इस दौरान अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी और रायबरेली में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह मध्यप्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने एमपी के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में मानसून सक्रिय है. एक दिन में 102 फीसदी अधिक बारिश हुई है. मानसून के सीजन में अब तक झारखंड में 20 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 20 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ वर्षापात भी हो सकता है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में उत्तर बिहार में अच्छी वर्षा की संभावना बन रही है. परिस्थितियां अनुकूल रही तो तराई व मैदानी भाग में इसका भरपूर असर दिखेगा। मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में मध्यम दर्जे के बादल छाये रह सकते हैं. अधिकतर स्थानों पर वर्षा हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है।