22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार कुलिश जी को याद करने का अवसरः नरेंद्र मोदी

Karpoor Chandra Kulish Birth Centenary: कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार और राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर नरेंद्र मोदी द्वारा उनके योगदान, विचारों और पत्रकारिता के आदर्शों को याद किया गया।

2 min read
Google source verification
Karpoor-Chandra-Kulish

फोटो: पत्रिका

PM Narendra Modi on Karpoor Chandra Kulish Birth Centenary: राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह अवसर एक कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार और विचारक के रूप में उन्हें याद करने के साथ ही, भारतीय पत्रकारिता के उन मूल्यों और आदर्शों को पुनः स्मरण करने का भी है, जिन्हें उन्होंने अपने प्रयासों से प्रतिष्ठित किया।

राजस्थान के टोंक जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर कर्पूर चन्द्र कुलिश जी ने वर्ष 1956 में सीमित संसाधनों के साथ राजस्थान पत्रिका की स्थापना की थी। उनका मानना था कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना और सत्य को निर्भीक तरीके से सामने रखना है। यही कारण है कि राजस्थान पत्रिका ने वर्षों तक पाठक सर्वोपरि की भावना के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता दी और समाज में सकारात्मक संवाद की परंपरा को मजबूत किया।

कर्पूर चन्द्र कुलिश जी एक चिंतक, साहित्यकार और भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता भी थे। उनके लेखन और विचारों में समाज, समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई देती है। उनकी यह व्यापक दृष्टि आज भी पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। आज के समय में जब सूचना के अनेक माध्यम उपलब्ध हैं, तब पत्रकारिता की विश्वसनीयता, संतुलन और उत्तरदायित्व पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

यह देखना सुखद है कि गुलाब कोठारी जी अपने पिता के संस्कारों के साथ, उनके संकल्पों को पूरा करने में निरंतर जुटे हुए हैं। वह जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को लेकर आगे बढ़ते हुए, राष्ट्र की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जीवन, विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।