25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
बेटी उठ जा..चूमा माथा और फिर…पिंकी माली के शव से लिपट फूट-फूटकर रोई मां
Play video

बेटी उठ जा..चूमा माथा और फिर…पिंकी माली के शव से लिपट फूट-फूटकर रोई मां

श्मशान घाट पर जब अंतिम संस्कार की तैयारी हुई, तो माहौल और भी दर्दनाक हो गया। मां बार-बार बेटी को निहारती रहीं।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 29, 2026

अजित पवार के विमान की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली को गुरुवार को मुंबई के ठाणे में अंतिम विदाई दी गई। बेटी के आखिरी दर्शन करने जब मां पहुंची तो हर आंख नम हो गई और हर दिल भारी हो गया। आसमान में उड़ानों का सपना देखने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली आज उसी आसमान से हमेशा के लिए दूर चली गईं। मुंबई में जब उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, तो मातम ऐसा छाया कि पूरा इलाका रो पड़ा। ठाणे में अंतिम विदाई के दौरान पिंकी से अंतिम मुलाकात में उनकी मां के सभी जज्बात टूट गए और वो पिंकी के शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी। कभी माथा चूमती तो कभी प्यार से गले लगाती। मानो कह रही हो कि बेटी उठ जा… अभी तो तुझे मां से खूब सारी बातें करनी है। बेटी को हमेशा ऊंची उड़ान भरने का हौसला देने वाली मां आज उसके शव से लिपटकर फफफ फफक कर रो रही है।