25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
पीएम मोदी संग प्रियंका गांधी की चाय पार्टी.. हुआ कुछ ऐसा.. हंसने लगे दिग्गज
Play video

पीएम मोदी संग प्रियंका गांधी की चाय पार्टी.. हुआ कुछ ऐसा.. हंसने लगे दिग्गज

अन्य विपक्षी नेता जैसे समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले और सीपीआई के डी राजा भी मौजूद थे। धर्मेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि सत्र को थोड़ा और लंबा चलाया जा सकता था। इस पर पीएम मोदी ने मजाक में कहा कि सत्र छोटा रखा गया ताकि उनकी (यादव की) गला न दुखे, क्योंकि सदन में वे ऊंची आवाज में बहस करते हैं। इस पर सभी हंस पड़े।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Dec 19, 2025

संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 यानी आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। तीन सप्ताह तक चले इस सत्र में तीखी बहस, विपक्ष का वॉकआउट और प्रदर्शन देखने को मिले, लेकिन सत्र समाप्ति पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ से आयोजित चाय पार्टी ने राजनीतिक तल्खी को पीछे छोड़कर सौहार्द की मिसाल पेश की। स्पीकर के कक्ष में आयोजित इस अनौपचारिक बैठक में प्रियंका गांधी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल में सीट मिली, जबकि पीएम मोदी और स्पीकर बिरला पास बैठे थे। करीब 20 मिनट चली इस बैठक में कई हल्के-फुल्के क्षण देखे गए। प्रियंका गांधी ने बताया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड की एक जड़ी-बूटी का सेवन करती हैं, जो एलर्जी से बचाती है। इस हेल्थ टिप पर पीएम मोदी और राजनाथ सिंह मुस्कुराते नजर आए। सूत्रों के अनुसार, ये बातचीत सभी को हंसाने वाली थी। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से उनकी हालिया इथियोपिया, जॉर्डन और ओमान की यात्रा के बारे में पूछा। पीएम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “यात्रा अच्छी रही।” इसके अलावा, वायनाड से जुड़े मुद्दों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।