26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
फिर लौटेगी कंपकंपाने वाली ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Play video

फिर लौटेगी कंपकंपाने वाली ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा। इन राज्यों में सुबह के समय ठंड बढ़ेगी और कोहरे के कारण दृष्यता कम हो जाएगी।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 09, 2026

देशभर में मौसम (Weather News) एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक, 9 फरवरी से सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम बदल सकता है। इसकी वहज से उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे पहले पहाड़ी राज्यों में दिखेगा। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 9 से 11 फरवरी के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rainfall) होगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय