10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Russia Ukraine War: टैरिफ लगाते रह गए ट्रंप ! रूस ने यूक्रेन में मचा दी तबाही !

Russia Ukraine War: रूस को रोकने के लिए जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump tarrif) टैरिफ की दहशत से दुनिया के देशों को रूस के खिलाफ करने की मुहिम में जुटे हैं तो वहीं रूस इसकी परवाह किए बिना यूक्रेन में जमकर तबाही मचा रहा है, ताजा हमले में यूक्रेन (Russia Ukraine War) में हाहाकर मच गया है, देखें रिपोर्ट

Google source verification

Russia Ukraine War : रूस को रोकने के लिए जहां एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump tarrif) टैरिफ की दहशत से दुनिया के देशों को रूस के खिलाफ करने की मुहिम में जुटे हैं तो वहीं रूस इसकी परवाह किए बिना यूक्रेन में जमकर तबाही मचा रहा है, ताजा हमले में यूक्रेन (Russia Ukraine War) में हाहाकर मच गया है, रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से जंग जारी है और कोई भी देश बीच हटने को तैयार नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump tarrif) से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi on Russia Ukraine War) ने रूस-यूक्रेन जंग को खत्म कराने की तमाम कोशिश की हैं. हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप (America on Russia Ukraine War) अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे और उसके बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की थी. हालांकि दोनों ही बैठकें बेनतीजा रहीं और जंग खत्म करने की दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं हो सका, अब रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल भवन पर हमला किया है. यूक्रेन का कहना है कि रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर हमले में किए हैं, जिनमें कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और 48 घायल हुए हैं, इस घटना का अब यूरोपीय संघ जबरदस्त विरोध कर रहा है, क्या अब ट्रंप और यूरोपीय संघ रूस को इसका करारा जवाब देगें, डर इस बात का भी है की क्या ये युद्ध अब महाविनाश का रूप लेगा, क्या अमरीका भी इस युद्ध में कूद पड़ेगा, देखिए रूस यूक्रेन युद्ध पर सबसे बड़ी अपडेट, पत्रिका के लिए कृपाशंकर शर्मा (Kripashankar sharma) की रिपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय