आठवें वेतन आयोग का करीब एक साल से सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं…आयोग के गठन में हो रही देरी और इसको लेकर अब तक बनी अनिश्चितताओं के बीच यह खबर राहत भरी हो सकती है..इस मुद्दे पर सरकार से बात करने गए कर्मचारी संगठन की अपील पर पॉजिटिव रिप्लाई आया है…केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि 8वें वेतन आयोग के चेयरमैन और सदस्यों के नाम का चयन बहुत जल्द किया जाएगा…उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार आयोग के गठन के लिए पूरी तरह से तत्पर है…