17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
भीलवाड़ा महोत्सव 2025 का आगाज 7 फरवरी से
Play video

भीलवाड़ा महोत्सव 2025 का आगाज 7 फरवरी से

भीलवाड़ा शहर में तीन दिवसीय भीलवाड़ा महोत्सव सात फरवरी से होगा। एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा ने गुरुवार को महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथराजेंद्र मार्ग व चित्रकूट धाम सहित विभिन्न आयोजन स्थलों व शोभायात्रा के मार्ग देखा।

Google source verification

भीलवाड़ा। शहर में तीन दिवसीय भीलवाड़ा महोत्सव सात फरवरी से होगा। एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा ने गुरुवार को महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथराजेंद्र मार्ग व चित्रकूट धाम सहित विभिन्न आयोजन स्थलों व शोभायात्रा के मार्ग देखा। मौके पर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।

एडीएम मेहरा ने बताया कि महोत्सव के आयोजन राजेंद्र मार्ग स्कूल मैदान, चित्रकूट धाम, ग्रामीण हाट बाजार आदि जगह पर होंगे। सात फरवरी को शोभायात्रा से आगाज होगा। इसमें विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। शोभायात्रा का मार्ग व आयोजन स्थल तय कर दिए हैं। एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राहुलदेव सिंह, यूआइटी सचिव ललित गोयल, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, जिला कोष अधिकारी टीना रोलानिया, सीडीइओ अरुणा गारू, डीइओ योगेश पारीक, जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत आदि मौजूद रहे।

भीलवाड़ा महोत्सव में दुर्ग व मंदिर होंगे रोशन

भीलवाड़ा महोत्सव का आगाज 7 फरवरी को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। तीन दिवसीय महोत्सव में राज्य स्तरीय आर्ट प्रदर्शनी, उद्योग मेला, स्टार नाइट, पतंग उत्सव, बुक फेयर, फूड फेस्टिवल, फ्लोवर शो, घुडसवारी, स्थानीय लोककला आदि मुख्य आकर्षण होंगे। एडवेन्चर एक्टीविटीज जैसे हॉट एयर बलून, जिप लाइन, वॉल क्लाईम्बिंग व साईकिल रेस, इको वाक-इको वाच-बर्ड वाच, लोक रंग प्रतियोगिताएं, पेंटिंग, माण्डना, रंगोली, मेंहदी, खाना खजाना, साफा-मूंछ प्रतियोगिता, चेयर, मटकी, चम्मच दौड़, रस्साकस्सी एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।

महोत्सव के दौरान जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिरों पर भव्य सजावट की जाएगी। रियासत काल के गवाह रहे दुर्गों में भी आयोजन होंगे। भीलवाड़ा शहर के साथ ही शाहपुरा, जहाजपुर, कोटड़ी, बिजौलियां समेत उपखंड मुख्यालयों पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।