14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

आधे दिन बंद रहा भीलवाड़ा, आक्रोश रैली निकाल विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार रोकने की मांग पर शुक्रवार को हिन्दूवादी संगठन लामबद्ध हुआ। साधु-संतों की अगुवाई में भीलवाड़ा शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठन के लोग आक्रोश रैली में शामिल हुए। इस दौरान आधे दिन भीलवाड़ा बंद रहा।

Google source verification

भीलवाड़ा। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार रोकने की मांग पर शुक्रवार को हिन्दूवादी संगठन लामबद्ध हुआ। साधु-संतों की अगुवाई में भीलवाड़ा शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठन के लोग आक्रोश रैली में शामिल हुए। इस दौरान आधे दिन भीलवाड़ा बंद रहा।

सुबह सांगानेरी गेट िस्थत शहीद चौक पर लोग एकत्र हुए। यहां से आक्रोश रैली शुरू हुई। आगे साधु, संत और महंत की अगुवाई में रैली निकाली। सबसे आगे साधु-संत चल रहे थे और उनके पीछे हिन्दूवादी संगठनों के लोग। केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान स्टेशन चौराहे पर बाबा साहब अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद आक्रोश रैली कलक्ट्रेट पहुंची। यहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उसके बाद बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार रोकने को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल शामिल थे।

बंद के दौरान भीलवाड़ा शहर के अ​धिकांश हिस्से में बाजार व प्रतिष्ठान बंद रहे। इससे सुबह आमजन परेशान रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन समूचे शहर में मुस्तैद रहा। संवेदनशील क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा।