24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
जिन दुकानों की रसीद से हुआ घोटाला, उन ठेकेदारों के ठिकानों पर ईडी की सर्चिंग
Play video

जिन दुकानों की रसीद से हुआ घोटाला, उन ठेकेदारों के ठिकानों पर ईडी की सर्चिंग

2017 में सामने आए 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में ईडी हुई सक्रिय, सीआरपीएफ के साथ पहुंचे अधिकारी
Google source verification

इंदौर। वर्ष 2017 में सामने आए आबकारी घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सक्रिय हुई है। इस घोटाले में शामिल ठेकेदारों के ठिकानों पर ईडी के अफसर सीआरपीएफ बल के साथ सुबह सुबह पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। काफी दस्तावेज व अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है लेकिन ईडी ने अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की।

सोमवार सुबह ईडी की टीम ने तुलसी नगर, बसंत विहार, हवा बंगला चौराहा, महालक्ष्मीनगर आदि करीब 11 ठिकानों पर एक साथ सर्चिंग की जो शाम तक जारी रही। देवगुराडिया की शराब दुकान से जुड़े रहे ठेकेदार राहुल चौकसे के तुलसीनगर, बसंत विहार कॉलोनी स्थित ठिकानों पर सीआरपीएफ के बल के साथ ईडी की टीम ने पहुंचकर छानबीन की। सीआरपीएफ का महिला बल भी साथ था। पूरा मामला वर्ष 2017 में सामने आए आबकारी घोटाले से संबंधित था।