14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर से मौत: आठवें नंबर पर अब राजस्थान, हर दूसरे मरीज की मौत, जानिए कैंसर के बड़े कारण

Rajasthan Cancer Deaths: राजस्थान में 44402 लोगों की जान एक साल में कैंसर ने ली है। कैंसर के उपचार को मरीजों को सरकारी संस्थाओं की बजाय गुजरात, महाराष्ट्र और अन्यत्र के निजी अस्पतालों में उपचार करवाना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification

बाड़मेर

image

Santosh Trivedi

image

रतन दवे

Mar 14, 2026

Early Cancer Warning Signs

Early Cancer Warning Signs (Image: Freepik)

Rajasthan Cancer Deaths: बाड़मेर। खेतों में अत्यधिक रसायनिक पदार्थ का उपयोग और ओद्यौगिकरण की हौड़ में प्रदूषित हो रही हवा ने अब कैंसर के श्राप की तड़प देश में बढ़ने लगी है। 15 लाख 69 हजार 793 लोगों को एक साल में कैंसर ने जकड़ा है और और लगभग हर दूसरे मरीज की मौत होने से यह आंकड़ा 868588 को हो गया।

राजस्थान अब आठवें नंबर पर है। राज्य में 44402 लोगों की जान एक साल में कैंसर ने ली है। कैंसर के उपचार को मरीजों को सरकारी संस्थाओं की बजाय गुजरात, महाराष्ट्र और अन्यत्र के निजी अस्पतालों में उपचार करवाना पड़ रहा है, जिसमें लाखों रुपए देने के बाद भी जान बचाना मुश्किल हो गया है।

हर दूसरा व्यक्ति बेहिसाब पैसा पानी की तरह बहाकर मौत ही हासिल कर रहा है और परिवार के हिस्से एक सदस्य खोने के साथ इलाज से बढ़े कर्जे को उतारने की पीड़ा अलग से आ रही है। कैंसर परिवार को तोड़ ही नहीं रहा है उनकी जिंदगी को टुकड़े-टुकड़े कर रहा है।

राज्यरोगी मृत्यु
उत्तर प्रदेश226,125125,184
महाराष्ट्र130,46571,696
पश्चिम बंगाल121,63967,093
बिहार118,13665,571
तमिलनाडु100,93754,864
कर्नाटक97,13053,253
मध्य प्रदेश88,29748,694
राजस्थान80,62844,402
(वर्ष-2025 स्रोत-राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम)

देश में वर्षवार यों बढ़ रहे रोगी

वर्षरोगी मृत्यु
2021426,447789,202
2022461,427808,558
2023496,972828,252
20241,533,055848,266
20251,569,793868,588

कैंसर के बड़े कारण

  • तंबाकू और शराब का सेवन
  • बदलती जीवन शैली
  • ओद्यौगिक अपशिष्ट
  • कीटनाशक का अत्यधिक उपयोग
  • प्रदूषण

यों बचें

  • तंबाकू,धूम्रपान व शराब का सेवन न करें
  • संतुलित और पौष्टिक आहार
  • नियमित व्यायाम
  • कीटनाशक का उपयोग न करें, ऑर्गेनिक का उपयोग लें
  • कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करना

यह है देश में उपचार की बड़ी सरकारी सुविधाएं

  • 19 राज्य कैंसर संस्थान (एनसीआइ)
  • 20 विशिष्ट कैंसर परिचर्या केन्द्र (टीसीसीसी)
  • 6 अस्पताल टाटा मेमोरियल सेंटर- वाराणसी, विशाखापतनम, न्यू चण्डीगढ़, गुवाहटी, संगरूर और मुजफ्फरनगर
  • 22 नए एम्स में कैंसर उपचार केन्द्र
  • 2 झज्झर व कोलकता में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान
  • 297 डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित होंगे

विशेषज्ञ की राय

देश में कैंसर के रोगी लगातार बढ़ रहे है। जीवनशैली, खानपान, रासायनिक खेती इसके मुख्य कारण है। तंबाकू का सेवन और धूम्रपान बड़ा कारक बनता है। संतुलित आहार लें और जीवनशैली का पूरा ध्यान रखें।

  • डाॅ. रविन्द्र शर्मा, विशेषज्ञ