
फोटो- पत्रिका
MP News: देशभर में लगातार गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों को लेकर एक सरकारी शिक्षक का पीएम मोदी पर मिमिक्री करना भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भाजपा विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि, पूरा मामला पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी का है। यहां पर पदस्थ प्राथमिक शिक्षक के पद पर साकेत पुरोहित पदस्थ हैं। साकेत के द्वारा एक वीडियो बनाया गया था। जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम पर तंज किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
शिक्षक ने वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए कहा कि मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, गैस के दाम कम हुए कि नहीं हुए? नहीं हुए। और गैस के दाम बढ़े कि नहीं बढ़े? बढ़ गए। तो गैस के दाम इसलिए बढ़ गए कि भाइयों-बहनों, गैस की रोटी खाने से पेट में भी गैस बनती है।
आगे शिक्षक ने कहा कि अगर पेट में गैस बनेगी तो आप बीमार पड़ जाओगे। और अगर आप बीमार पड़ोगे तो यह देश बीमार पड़ जाएगा मेरे भाइयों-बहनों। इसलिए गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी भी रोटी खाएगा चूल्हे की और अमीर आदमी भी खाएगा चूल्हे की रोटी। जो अमीर आदमी और आम आदमी के बीच में जो अमीरी-गरीबी की खाई है भाइयों-बहनों, बहुत दूर हो जाएगी।
इधर, भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने शिक्षक को कांग्रेसी मानसिकता का बताते हुए अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। हालांकि, शिक्षक द्वारा बनाये गए पीएम की मिमिक्री वीडियो में आपत्तिजनक ऐसा कुछ नजर नही आ रहा है, लेकिन प्रधान मंत्री की नकल करने पर भाजपा विधायक को अप्पति हुई है और वहीं जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने भी बिना जांच पड़ताल करे विधायक का शिकायती पत्र मिलते ही वीडियो के आधार पर आनन-फानन में शिक्षक को अनुशासनहीनता करने का दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित कर दिया है।
Updated on:
14 Mar 2026 02:29 pm
Published on:
14 Mar 2026 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
