14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

बजरी माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल दिया, मौत

भीलवाड़ा। शाहपुरा जिले के फूलियाकलां में बजरी माफिया ने रविवार देर रात एक व्यक्ति को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने अवैध बजरी ले जा रहे ट्रैक्टर को रुकवाने की कोशिश की थी। इसकी मौत से ग्रामीण गुस्सा हो उठे।

Google source verification

भीलवाड़ा। शाहपुरा जिले के फूलियाकलां में बजरी माफिया ने रविवार देर रात एक व्यक्ति को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने अवैध बजरी ले जा रहे ट्रैक्टर को रुकवाने की कोशिश की थी। इसकी मौत से ग्रामीण गुस्सा हो उठे।

उन्होंने सोमवार सुबह 11 बजे शव उठाने से इनकार कर दिया व फूलिया थाने के बाहर धरने बैठ गए। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। शाहपुरा-केकड़ी मार्ग करीब नौ घंटे जाम रखा। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान पथराव में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

परिवादी बंशीलाल ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसके काका रामलाल (52) पुत्र हरदेव लोधा का मानसी नदी किनारे खेत है। रविवार रात खेत के पास से अवैध बजरी लेकर ट्रैक्टर गुजर रहे थे। रामलाल ने ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की। ट्रैक्टरों में मौजूद लोगों ने लोहे की टामी व लाठियों से रामलाल को पीटा व पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रामलाल को गंभीर चोटें आई और शाहपुरा अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजन व लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए व नारे लगाने लगे। थाने में घुसकर हंगामा किया। थाने के बाहर सुबह 11 बजे जाम लगा धरने पर बैठ गए।

इधर, शाहपुरा एएसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि आपसी समझाइश के बाद ग्रामीणों ने रात आठ बजे थाने के बाहर से जाम हटा दिया। भतीजे की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।