14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

मांडल में बाजार खुले, ग्रामीणों का गुस्सा शांत

मांडल कस्बे के कोलीखेड़ा मार्ग पर बिलानाम भूमि पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के एक धार्मिक स्थल से प्रतिमा हटाने से उपजा विवाद बुधवार तड़के शांत हो गया। कस्बे के सभी बाजार बुधवार सुबह खुले रहे।

Google source verification

भीलवाड़ा। मांडल कस्बे के कोलीखेड़ा मार्ग पर बिलानाम भूमि पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के एक धार्मिक स्थल से प्रतिमा हटाने से उपजा विवाद बुधवार तड़के शांत हो गया। कस्बे के सभी बाजार बुधवार सुबह खुले रहे।

कोलीखेड़ा मार्ग पर बिलानाम भूमि पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के एक धार्मिक स्थल से प्रतिमा हटाने से मंगलवार शाम को लोगों में रोष व्याप्त हो गया । बड़ी संख्या में महिला – पुरुष पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हो गए और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया । 

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोशन पटेल,उपखण्ड अधिकारी सीएल शर्मा , पुलिस उपाधीक्षक मेघा गोयल , कार्यवाहक तहसीलदार भंवर लाल सेन , थानाप्रभारी सजंय कुमार समझाइश के लिए पहुंचे। रात दो बजे मांडल विधायक उदय लाल भडाणा मौके पर पहुंचे और इसके बाद लोगों के साथ बैठक की और समझाइश की, इसके बाद ग्रामीण शांत हो सके। कस्बा में बुधवार सुबह सभी बाजार खुले हुए हैं और शांति व्यवस्था कायम है।