27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
पोषण भी पढ़ाई भी: आंगनबाड़ी के बच्चों को लड्डू बांटेगा सोमनाथ ट्रस्ट
Play video

पोषण भी पढ़ाई भी: आंगनबाड़ी के बच्चों को लड्डू बांटेगा सोमनाथ ट्रस्ट

गिर सोमनाथ जिले में आंगनबाड़ी के बच्चों को सोमनाथ ट्रस्ट पौष्टिक लड्डू का प्रसाद बांटेगा। एक साल में सात लाख लड्डू वितरित करने का लक्क्ष्य रखा गया है। इसके लिए एक करोड़ रुपए का खर्च होगा।
Google source verification

श्री सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से गिर सोमनाथ जिले की आंगनबाड़ियों के बच्चों के लिए दैनिक लड्डू पोषण प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजराती श्रावण माह के अंतिम सोमवार को सोमनाथ महादेव के दर्शन के बाद इसका शुभारंभ कराया। प्रधानमंत्री तथा सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी ने पोषण भी, पढ़ाई भी का मंत्र देकर बच्चों के अभ्यास के साथ पोषण की भी चिंता की है। इसके तहत अगले एक वर्ष में गिर सोमनाथ जिले में 7 लाख लड्डू प्रसाद वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट लगभग एक करोड़ रुपए के खर्च से 28 टन लड्डू का पोषणयुक्त आहार आंगनबाड़ी के बच्चों तक पहुंचाएगा।

दैनिक पोषण प्रसाद वितरण में लड्डू की पैकिंग के लिए ट्रस्ट ने ऑटोमैटिक पैकेजिंग मशीन विकसित की है। पर्यावरण संरक्षण के प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप इस लड्डू की पैकिंग में बायोडिग्रेडेबल मटीरियल का उपयोग किया गया है। ट्रस्ट ने सोमनाथ मंदिर के पोषण प्रसाद का वितरण आगामी एक वर्ष तक अविरत करने का आयोजन भी किया है।

सामाजिक सेवा की परंपरा निभा रहा है ट्रस्ट

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ट्रस्ट सामाजिक सेवा की परंपरा भी निभाता आया है। ट्रस्ट हर वर्ष आम के मौसम में सोमनाथ महादेव के समक्ष आम मनोरथ कर जिले की आंगनबाड़ी के बच्चों को लगभग 2500 किलो आम का वितरण करता है। कच्छ के मीठे छुहारे (सूखे खजूर) के मनोरथ का आयोजन कर 1500 किलो छुहारेआंगनबाड़ियों में वितरित किए गए। विशेष रूप से जिले की आंगनबाड़ियों में ट्रस्ट ने मूंगफली एवं गुड़ से बने गजक (चिक्की) का पोषण आहार के रूप में एक वर्ष तक वितरण किया गया।

सोमनाथ महादेव के दर्शन किए

इससे पहले मुख्यमंत्री पटेल ने गुजराती श्रावण माह के अंतिम सोमवार को सोमनाथ महादेव के दर्शन किए। सोमनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सौराष्ट्र के सोमनाथ महादेव के दर्शन कर उन्होंने जलाभिषेक भी किया और सबके मंगल की प्रार्थना की।