17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
शहर में पानी भरने के मुद्दे पर विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन
Play video

शहर में पानी भरने के मुद्दे पर विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन

विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन

Google source verification

अहमदाबाद शहर में बारिश के चलते जलजमाव व टूटी हुई सडक़ों को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखकर कांग्रेस की ओर से जमकर प्रदर्शन किया गया। बुधवार को हुई बोर्ड मीटिंग से पहले कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। इसमें आरोप लगाया गया है कि बारिश के कारण पूरे शहर में पानी भरने से लोग परेशान हो रहे हैं। सडक़ें खुदी हुई हैं और पानी भरा हुआ है।मनपा में विपक्ष के नेता शहजाद खान पठान के अनुसार मनपा के उन दावों की पोल खुल गई है जिनमें कहा जा रहा था कि बारिश बंद होने के कुछ ही घंटे में पानी उतर जाएगा। उनके अनुसार सोमवार को हुई बारिश ने मनपा के सिस्टम और मशीन विफल हो गईं हैं। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोग लाचार दिख हो गए। उन्होंने सवाल किया है कि बारिश के जमा पानी का निराकरण दूसरे दिन भी क्यों नहीं हुआ। बारिश के पानी के निराकरण के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद पानी भरता है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां प्राकृतिक आपदा से ज्यादा मानव सर्जित आपदा ज्यादा लग रही है। पूरा शहर स्विमिंग पूल बन रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने शुरू की हेल्पलाइनविपक्ष के नेता के अनुसार कांग्रेस ने हेल्पलाइन (777907479) नंबर शुरू किया है। लोगों के लिए विकट परिस्थिति में इसका उपयोग कर सकेंगे। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को बारिश प्रभावित लोगों को कार्यकर्ताओं की ओर से फूड पैकेट का भी वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे।