30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
फाइनेंसर की हत्या का आरोपी रणवीर अस्पताल में भर्ती, होगी गिरफ्तारी 
Play video

फाइनेंसर की हत्या का आरोपी रणवीर अस्पताल में भर्ती, होगी गिरफ्तारी 

भीलवाड़ा शहर के ओमनगर में फाइनेंसर युवक की शनिवार रात गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपी रणवीर उर्फ बबलू सिसोदिया को जल्द गिरफ्तार करेगी। रणवीर अभी महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती है। आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला होने की बात पुलिस को कही है।

Google source verification

भीलवाड़ा

image

Narendra Kumar Verma

image

kamlesh murder cand

Sep 08, 2025

भीलवाड़ा। शहर के ओमनगर में फाइनेंसर युवक की शनिवार रात गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपी रणवीर उर्फ बबलू सिसोदिया को जल्द गिरफ्तार करेगी। रणवीर अभी महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती है। आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला होने की बात पुलिस को कही है। उधर, कमलेश हत्या की वारदात के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को सूचना केन्द्र चौराहा पर विरोध प्रदर्शन कर मृतक आश्रित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

पुलिस के अनुसार आजादनगर निवासी बैंक फाइनेंसर कमलेश सुथार व ओमनगर निवासी रणवीर उर्फ बबलू सिसोदिया बचपन के दोस्त थे। वर्ष 2019 तक रणवीर भी आजाद नगर में रहता था। इसके बाद वह ईंरास के निकट ओमनगर चला गया। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर रणवीर शनिवार शाम से ही सोशल मीडिया पर कमलेश के साथ ही अन्यों को धमकी दे रहा था, उस वक्त कमलेश अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ दो कारों में मेनाल की तरफ था। 

सोशल मीडिया पर लगातार धमकी मिलने पर कमलेश क्षुब्ध हो उठा। वह अपने साथियों के साथ रणवीर के घर पर पहुंचा। दोस्त लोग कारों में ही बैठे रहे और कमलेश, रणवीर को समझाने की बात कहते हुए घर के अंदर चला गया। कुछ देर बार कमलेश लहुलूहान हालत में आया और उस पर रणवीर के घर में चाकू लगने की बात कही। इस पर दोस्त तिलकनगर में निजी चिकित्सालय ले गए। यहां से उसे एमजी चिकित्सालय लाए। अत्याधिक रक्तस्राव से बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

रविवार सुबह वारदात से जांगिड़ समाज व कमलेश के दोस्त आक्रोशित हो गए। सूचना केन्द्र चौराहा पर विरोध स्वरूप सुबह साढ़े आठ बजे से एकत्रित होना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने एवं माहौल गरमाने की सूचना पर सहायक कलक्टर अरुण जैन, तहसीलदार दिनेश साहू, पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई व मनीष बड़गुर्जर, सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई के साथ ही गजेन्द्र सिंह राठौड़ व गजेन्द्र सिंह नरुका भी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। यहां आक्रोशित लोग मृतक आश्रित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। करीब पांच घंटे बाद प्रबद्ध जन व पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद उचित मुआवजे पर सहमति बन सकी।

सदर पुलिस ने दोपहर एक बजे बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मृतक कमलेश की गर्दन के साथ ही गले के पीछे भी गहरे घाव मिले। इसी प्रकार छाती व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी घाव पाए गए। पुलिस के अनुसार अत्याधिक रक्तस्राव के कारण कमलेश की मौत हो गई।

आरोपी रणवीर के शरीर पर भी चाकू के घाव के निशान मिले हैं। पुलिस की देख रेख में उसे उपचार के लिए एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के चाकू के वार कैसे हुए, इसकी जांच की जा रही है।

आरोपी रणवीर फेसबुक पर अपलोड बारह मिनट के वीडियो में कार चलाते हुए नजर आने के साथ ही लगातार कमलेश को धमकी देता नजर आ रहा है। इस वीडियो में आरोपी अभ्रदता करने के साथ ही अन्य दोस्तों को भी धमका रहा था।