7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

राजस्थान पत्रिका भीलवाड़ा के जनमंच में पहुंचा सांगानेर

पुलिस-प्रशासन से न्याय एवं सुरक्षा की उम्मीद नहीं जागी तो उपनगर सांगानेर के रेगर समाज ने बुधवार को राजस्थान पत्रिका के जन मंच में गुहार लगाई। बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचे समाज जनों ने कहा कि सांगानेर में बाबा रामदेव मंदिर पर सालों से उनका हक है, लेकिन गांव के कुछ लोग अपना हक जताते हुए उनसे झगड़ा कर रहे हैं।

Google source verification

भीलवाड़ा। पुलिस-प्रशासन से न्याय एवं सुरक्षा की उम्मीद नहीं जागी तो उपनगर सांगानेर के रेगर समाज ने बुधवार को राजस्थान पत्रिका के जन मंच में गुहार लगाई। बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचे समाज जनों ने कहा कि सांगानेर में बाबा रामदेव मंदिर पर सालों से उनका हक है, लेकिन गांव के कुछ लोग अपना हक जताते हुए उनसे झगड़ा कर रहे हैं।

गत 31 जुलाई को मंदिर परिसर में ही हमला कर समाज के प्रबुद्ध जनों को घायल कर दिया। थाने में रिपोर्ट दी तो 16 नामजद आरोपियों में सात की ही गिरफ्तारी साधारण धाराओं में हो सकी। अन्य की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। परिवादियों व समाजजनों को धमकाया जा रहा है।

समाज जनों ने पत्रिका से कहा कि वह सुरक्षा व न्याय की गुहार शासन व प्रशासन को कर चुके हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इस संदर्भ में पीडि़त पक्ष बुधवार को जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू से मिला। संधू ने तीन दिन में प्रभावी कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया है।