10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

सीएम के सामने बहनों ने चमकाई तलवारें, देखकर दंग रह गए लोग 

गदगद सीएम ने कर दिया 5 लाख की आ​र्थिक सहायता का ऐलान हाथों हाथ एक ​क्लिक में लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ जमा इंदौर. हजारों युवतियों के तलवारबाजी के शौर्य प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री ने शनिवार को लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक क्लिक से 1573 करोड़ जमा किए। यहां नेहरू स्टेडियम […]

Google source verification

गदगद सीएम ने कर दिया 5 लाख की आ​र्थिक सहायता का ऐलान

हाथों हाथ एक ​क्लिक में लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ जमा

इंदौर. हजारों युवतियों के तलवारबाजी के शौर्य प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री ने शनिवार को लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक क्लिक से 1573 करोड़ जमा किए। यहां नेहरू स्टेडियम में नारी शक्ति ने तलवारबाजी कर शौर्य दिखाया, वहीं मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश भर की बहनों को खूब सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के ऐसे प्रशिक्षण के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर पहुंचे। उनके साथ अभिनेत्री जयाप्रदा, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी थी। वे नेहरू स्टेडियम में 5 हजार महिलाओं की ओर से किए गए तलवारबाजी के प्रदर्शन में शामिल हुए। महिलाओं के समूह ने शस्त्रकला की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। ऐसे में सीएम भी स्वयं को नहीं रोक पाए और दो तलवार लेकर मंच से प्रदर्शन किया। एक तरफ तलवारबाजी और दूसरी तरफ आतिशबाजी ने मन मोह लिया।

दिव्यांगों को लैपटॉप समेत कई लाभ

मुख्यमंत्री यादव ने ढक्कनवाला कुआं के ग्रामीण हाट बाजार में दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। यहां 81 दृष्टिबाधित व श्रवण बाधितों को लैपटॉप वितरित किए गए। 150 बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, सेरेब्रल पॉल्सी से पीडि़त बच्चों के लिए 6 सीपी चेयर, 176 श्रवण मशीन, 15 व्हील चेयर व अन्य सामग्री का वितरण किया।

टेनिस खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत

इंदौर टेनिस क्लब में मुख्यमंत्री खिलाडिय़ों के पुरस्कार वितरण में शामिल हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

एक क्लिक में इन योजनाओं का पैसा ट्रांसफर किया

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना

1.29 करोड लाडली बहनों के बैंक खाते में नवंबर की 1573 करोड की राशि जमा।

गैस सिलेंडर रिफिल योजना

26 लाख से अधिक बहनों को 55 करोड से अधिक की अनुदान राशि जारी।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन

55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 333.32 करोड से अधिक की राशि जारी।

झारखंड-महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनेगी

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि अभी चुनाव का दौर चल रहा है, चारों और भाजपा का माहौल है। झारखंड व महाराष्ट्र में हमारी सरकार बन रही है। बुधनी के चुनावी दौरे के बाद इंदौर आए डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। कहा कि झारखंड, महाराष्ट्र, बुधनी, विजयपुर में चुनाव होने वाले हैं, भाजपा का अच्छा माहौल है।