28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
Play video

अरब सागर में जहाज के लिए 55 फीट ऊपर उठ जाएगा रेलवे ट्रैक

देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज की सौगात जल्द दिलीप शर्मा (रामेश्वरम-पंबन ब्रिज से लौटकर ) रामेश्वरम(पंबन ब्रिज). आने वाले कुछ ही समय में देश को एक अद्भुत समुद्री रेलवे ब्रिज की सौगात मिलेगी जो वर्टिकल रूप से लिफ्ट होगा। इसका ट्रैक करीब 55 फीट ऊपर उठ जाएगा, जिससे बड़े जहाज ब्रिज को पार […]
Google source verification

image

Dilip Sharma

Feb 08, 2025

देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज की सौगात जल्द

दिलीप शर्मा (रामेश्वरम-पंबन ब्रिज से लौटकर )

रामेश्वरम(पंबन ब्रिज). आने वाले कुछ ही समय में देश को एक अद्भुत समुद्री रेलवे ब्रिज की सौगात मिलेगी जो वर्टिकल रूप से लिफ्ट होगा। इसका ट्रैक करीब 55 फीट ऊपर उठ जाएगा, जिससे बड़े जहाज ब्रिज को पार कर सकेंगे। यह रामेश्वरम में पंबन ब्रिज है जो देश के आखिरी रेलवे स्टेशन रामेश्वरम को देश से जोड़ेगा। दिसम्बर 2022 से पुराने रेलवे ब्रिज को मियाद बाहर होने के कारण बंद कर दिया गया है।
टापू से होगा सीधा जुड़ाव
अरब सागर में रेलवे की ओर से बनाया गया पंबन ब्रिज करीब 2.10 किलोमीटर लंबा है। करीब 72 मीटर वर्टिकल लिफ्ट स्पैन वाले देश के पहले ब्रिज की लागत करीब 531 करोड़ रुपए आई है। यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में बना है। यह भारत को रामेश्वरम टापू से जोडऩे वाला एक मात्र रेल ब्रिज है।