26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
VIDEO : गुरुदेव राकेश से मुख्यमंत्री पटेल ने लिया आशीर्वाद
Play video

VIDEO : गुरुदेव राकेश से मुख्यमंत्री पटेल ने लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अहमदाबाद में आयोजित गुरुदेव राकेश के त्रिदिवसीय समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने यहां गुरुदेव की पुस्तक मोह शत्रु का पराजय का विमोचन भी किया। उन्होंने गुरुदेव के आशीर्वाद भी लिया।
Google source verification

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद में श्रीमद् राजचंद्र मिशन-धरमपुर के संस्थापक गुरुदेव राकेश के आगमन (पधरामणी) को 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित इस उत्सव में सत्संग और सेवा से आध्यात्मिकता का संदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी पुस्तक “मोहशत्रु का पराजय” का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव जैसे संतों के सान्निध्य में बिताया गया हर क्षण अमूल्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में गुजरात की अग्रणी भूमिका का उल्लेख करते हुए देशसेवा के लिए आशीर्वाद मांगा।

गुरुदेव राकेश ने इस कार्यक्रम में “श्रीमद्राजचंद्रवचनामृत” पर आधारित प्रवचन दिए, जिसमें अंतःकरण के दोषों से मुक्ति का मार्ग सरल और रोचक शैली में समझाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे साउंड बाथ मेडिटेशन और भक्ति संध्या, ने उत्सव में उमंग और उत्साह भरा।

गुरुदेव के आगमन से अहमदाबाद के हजारों जीवनों में आध्यात्मिक और नैतिक परिवर्तन हुआ है। उनके मार्गदर्शन में युवाओं को सेवा और अध्यात्म की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है, जो एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहायक है।

त्रिदिवसीय कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और, कुटीर उद्योग मंत्री जगदीश पंचाल, अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।