मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आईएएस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार रात गांधीनगर के सेक्टर-19 स्थित जिमखाना में आयोजित रास-गरबा महोत्सव में आद्य शक्ति की आरती में सहभागी हुए।
मुख्यमंत्री पटेल ने मुख्य सचिव सचिव राज कुमार व शर्मिन राज कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पंकज जोशी व ज्योत्सना जोशी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार दास तथा गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय के साथ जगतजननी मां जगदंबे की भक्ति-भावपूर्वक आरती की तथा बाद में गरबा देखा।
इस गरबा उत्सव में राज्य के वर्तमान एवं पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा उनके परिजन सहभागी हुए।