मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों, मुख्य सचिव, वरिष्ठ सचिवों व अधिकारियों ने विधानसभा पोडियम में देश के प्रति समर्पण भाव की सामूहिक ‘भारत विकास प्रतिज्ञा’ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मन-वचन-कर्म से तत्पर रहने के साथ यह प्रतिज्ञा ली गई।
मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गुजरात की वर्ष 2001 से 2024 तक की 23 वर्ष की विकास यात्रा की गाथा में जन भागीदारी को जोड़ कर 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकास सप्ताह’ उत्सव का सोमवार को भारत विकास प्रतिज्ञा’से प्रारंभ हुआ। इस उत्सव के तहत ‘भारत विकास प्रतिज्ञा’ ऑनलाइन ली जा सकती है।इसके लिए पोर्टल शुरू किया गया है। राज्य के नागरिक प्रतिज्ञा लेने संबंधी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।