8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: गुजरात और जापान के शिज़ुओका के बीच नया मैत्री सेतु

गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और शिज़ुओका के गवर्नर सुजुकी यासुतोमो ने पार्टनरशिप डे पांच समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए अहमदाबाद और हामामात्सु शहरों में आपसी सहयोग रहेगा।

Google source verification

गुजरात सरकार और जापान के शिज़ुओकाप्रीफेक्चर के बीच सिस्टर स्टेट फ्रेंडशिप एग्रीमेंट किया गया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और शिज़ुओका के गवर्नर सुजुकीयासुतोमो ने पार्टनरशिप डे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में पांच समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इनमें शिजुओकाबिजनसइन्टर्न प्रोग्राम के तहत मेमोरेन्डम ऑफ को-ऑपरेशन, अहमदाबाद और हामामात्सु शहरों के बीच आपसी सहयोग, वर्सेटाइल माइक्रो इ-मॉबिलिटी प्रोजेक्ट, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन एवं अहमदाबाद मैनेजमेन्ट एसोसिएशन के बीच एमओयू हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार तथा शिजुओकाप्रीफेक्चरल गवर्नमेंट एवं अहमदाबाद व हामामात्सु शहर के बीच मैत्री समझौतों से दोनों देशों के बीच एक नई सहभागिता की यात्रा शुरू हुई है।

जापानी कंपनियों के लिए गुजरात दूसरा घर

उन्होंने कहा कि गुजरात और शिजुओका के बीच कई समानताएं हैं। जहां गुजरात को प्रमुख तौर पर कपड़ा, केमिकल, फार्मास्युटिकल, ऑटोमोटिव, सिरेमिक्स और आभूषण उद्योग के लिए जाना जाता हैं। वहीं शिज़ुओका अपने प्रोडक्शन सेक्टर, ऑटोमोटिव तथा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। गुजरात मे जिस प्रकार अरब सागर का सबसे लम्बा 1600 किलोमीटर का समुद्री किनारा है, उसी प्रकार शिजुओका में पैसिफिक महासागर का विशाल समुद्री तट है। सीएम ने जापानी कंपनियों के लिए गुजरात को दूसरा घर बताया। मांडल में जापानी औद्योगिक पार्क है। गुजरात में लगभग 350 जापानी कंपनियों की उपस्थिति है।

नए क्षेत्रों में निवेश का स्वागत

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि गुजरात तथा शिजुओका के बीच ये समझौते एक सुदृढ़ नींव हैं। इनसे दोनों राज्यों को व्यापार, वाणिज्य, टेक्नोलॉजी, नवाचार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा पर्यटन जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के सामर्थ्य का लाभ मिलेगा। ये समझौते दोनों देशों की क्षमताओं के लिए पूरक बनते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता की संभावनाएं उत्पन्न करेंगे।

शिज़ुओका के गवर्नर सुजुकीयासुतोमो ने कहा कि जापान और गुजरात के बीच दशकों से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। यह साझेदारी भविष्य में दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगी। इन समझौतों से व्यापार, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

मजबूत बनेगी मैत्री

अहमदाबाद व हमामात्सु शहर के बीच समझौता गुजरात तथा जापान की मैत्री संबंधों को अधिक मजबूत बनाएगा। हमामात्सु के महापौर नाकानोयुसुक ने कहा कि हमारा शहर सुजुकी कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग हब है जो जापान के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुजरात के विकास में भी सुजुकी जैसे जापानी उद्योग महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। साथ ही मैत्री समझौते से दोनों शहरों के बीच सांस्कृतिक-आदान प्रदान को भी गति मिलेगी।

उत्तरायण पर आने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद के पतंगोत्सव तथा हमामात्सु में होने वाले पतंगोत्सव की समानता की बात बताई। उन्होंने जापानी प्रतिनिधियों को आगामी उत्तरायण उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।इस अवसर पर गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत, सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन सहित अन्य उपस्थित थे।