
पोकरण क्षेत्र के सनावड़ा से मेहरनगर तक 3 वर्ष पूर्व स्वीकृत कर शुरू की गई डामर सड़क अभी तक अधूरी है, वहीं डामरीकरण को लेकर कोई कवायद नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सनावड़ा से मेहरनगर तक 3 वर्ष पूर्व डामर सड़क स्वीकृत की गई थी। ठेकेदार की ओर से कार्य शुरू किया गया और कंकरीट डालकर छोड़ दी गई, जिस पर अभी तक डामरीकरण नहीं किया गया है। यही कारण है कि ग्रामीण आज भी कच्चे मार्ग से आवागमन को मजबूर हो रहे है।
इसके साथ ही यहां डाली गई कंकरीट से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर डामरीकरण नहीं किए जाने के कारण लगातार हादसे हो रहे है। दो दिन पूर्व भी एक बाइक रपट जाने से एक युवक घायल हो गया, जिसका जोधपुर में उपचार चल रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि एक सप्ताह में यहां डामरीकरण नहीं किया गया तो ग्रामीणों की ओर से आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि चौक से सनावड़ा जाने वाली सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में है। रास्ते में कुछ बरसाती नाले भी बने हुए है, जिनमें गहरे गड्ढ़े हो गए है। यही कारण है कि राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि इस बारे में अवगत करवाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की है।
Published on:
08 Feb 2026 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
