8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला अस्पताल में आवारा श्वानों सहित पशुओं के स्वच्छंद विचरण पर लगेगी रोक

जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर चिकित्सालय में आवारा श्वानों सहित अन्य पशुओं की आवाजाही को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्यरत चिकित्सक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर चिकित्सालय में आवारा श्वानों सहित अन्य पशुओं की आवाजाही को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्यरत चिकित्सक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अस्पताल के पीएमओ डॉ. रविन्द्र सांखला ने बताया कि दंत चिकित्सक डॉ. सरदाराराम पंवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अस्पताल परिसर में आवारा श्वान व अन्य पशु विचरण नहीं करें। इसके लिए वे जहां आवश्यक होगा चारदीवारी को ऊंचा करवाने, टूट-फूट की रिपेयरिंग करवाने सहित अन्य जरूरी कार्य करवाने के लिए रिपोर्ट देंगे। उसके अनुसार अस्पताल प्रशासन अग्रिम कार्रवाई अमल में लाएगा। पीएमओ ने बताया कि अगर अस्पताल क्षेत्र में कहीं अधिक श्वान होंगे तो उनकी धरपकड़ के लिए नगरपरिषद प्रशासन से सम्पर्क किया जाएगा।