14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: पोषण उड़ान की पतंग देश के हर कोने तक पहुंचेगी: बाबरिया

महिला एवं बाल ​विकास मंत्री भानूबेन बोलीं: पोषण उड़ान की पतंग देश के हर राज्य और जिले तक पहुंचेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को पोषण सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Google source verification

राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री भानूबेनबाबरिया ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के एकता भवन में पोषण की पतंग उड़ाकर राज्य स्तरीय पोषण उड़ान 2025 कार्यक्रम का आरंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोषण उड़ान की पतंग देश के हर राज्य और जिले तक पहुंचेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को पोषण सेवाएं उपलब्ध कराना और पोषण जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल 12.47 करोड़ की लागत से 58 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण के साथ शुरू की गई है।

मंत्री ने कहा कि पतंग उत्सव से पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुपोषित राज्य बनाने के अभियान को और गति देने वाले मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उनकी टीम गुजरात पोषण की उड़ान को मजबूती दे रही है।

महिलाओं और बच्चों के लिए खास प्रयास

मंत्री ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माताओं की तरह बच्चों को ज्ञान और पोषण प्रदान कर रही हैं। बच्चों में पढ़ाई और खेल-कूद की आदत विकसित करने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण के महत्व और पारंपरिक आहार को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मंत्री ने स्थानीय महिला पिंक ऑटो ड्राइवर से संवाद कर उनकी आत्मनिर्भरता की सराहना की। बच्चों ने पोषण आधारित क्विज और पतंग बनाने की प्रतियोगिता में भाग लिया। शीतकालीन व्यंजनों और पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों पर प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में पोषण सुधा योजना, वंदना योजना, और अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।