No video available
अहमदाबाद. अहमदाबाद रेल मंडल के कार्मिक विभाग और राजस्थान पत्रिका-अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार सुबह साबरमती रेलवे के नवनिर्मित होलीडे होम परिसर में पौधरोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण में कार्मिक विभाग के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जितेश अग्रवाल, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी अनिल शर्मा, मुख्य कल्याण निरीक्षक राजेशसिंह ठाकुर और राजस्थान पत्रिका -अहमदाबाद मंडल के सम्पादकीय प्रभारी उदय पटेल के अलावा रेलकर्मियों और पत्रिका टीम ने पौधरोपण किया।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि शहरीकरण के साथ-साथ पौधरोपण भी करना चाहिए ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। पौधों की अहमियत समझते हुए प्रत्येक को पौध लगाने चाहिए। साथ ही उनका संरक्षण भी करना जरूरी है। उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राजस्थान पत्रिका का भी आभार जताया।