14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

VIDEO: श्रीलंका के साथ कूटनीतिक प्रयास शुरू करें, मछुआरों की गिरफ्तारी रोकें

श्रीलंका के साथ कूटनीतिक प्रयास शुरू करें, मछुआरों की गिरफ्तारी रोकें

Google source verification

चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी रोकने और जब्त नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका के साथ तत्काल कूटनीतिक प्रयास शुरू करने का आग्रह किया। भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की बढ़ती घटनाओं की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए स्टालिन ने कहा ये घटनाएं न केवल आजीविका को बाधित करती हैं, बल्कि प्रभावित लोगों के परिजनों की भी भारी परेशानी का कारण बनती हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 2024 में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए तमिलनाडु के मछुआरों की संख्या पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक रही है।