17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
VIDEO: डबल्यूआरएमएस: मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन
Play video

VIDEO: डबल्यूआरएमएस: मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (डबल्यूआरएमएस) के बैनर तले सोमवार से भारतभर में एक सप्ताह तक प्रदर्शन किया जाएगा। अहमदाबाद में रेलकर्मियों ने मंडल रेल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

Google source verification

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ (डबल्यूआरएमएस) के बैनर तले सोमवार से भारतभर में एक सप्ताह तक यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) के नकारात्मक प्रावधानों और केंद्रीय सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है। अहमदाबाद, वडोदरा समेत सभी मंडलों में रेलकर्मियों ने दोपहर को सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अहमदाबाद मंडल कार्यालय के परिसर में मंडल सचिव आर.ए. भाटिया और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र निर्माण के नेतृत्व प्रदर्शन किया गया।भाटिया के अनुसार यूपीएस में कमियों और नकारात्मक पहलुओं में सुधार किया ताकि प्रत्येक कर्मचारी को ऑल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के समान गारंटीकृत पेंशन लाभ सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा रेलवे में रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, ट्रैक मेन्टेनर्स, रनिंग स्टाफ को एलाउन्स, ठेकेदारी प्रथा रद्द करने समेत 16 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन था।