26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
मार्च में शुरू किया जाएगा नए रेलवे स्टेशन का काम, ट्रेनों का मेंटेनेंस होगा शिफ्ट
Play video

मार्च में शुरू किया जाएगा नए रेलवे स्टेशन का काम, ट्रेनों का मेंटेनेंस होगा शिफ्ट

– पश्चिम रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्र इंदौर आए, प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की इंदौर. पश्चिम रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्र शुक्रवार सुबह इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचे। मिश्र ने रेलवे विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने मार्च में इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन के री-डेवलेपमेंट का काम शुरू करने की बात कही। उन्होंने […]
Google source verification

– पश्चिम रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्र इंदौर आए, प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

इंदौर. पश्चिम रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्र शुक्रवार सुबह इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचे। मिश्र ने रेलवे विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने मार्च में इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन के री-डेवलेपमेंट का काम शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा, इंदौर स्टेशन से ट्रेनों का मेंटेनेंस बंद कर यात्री सुविधा बढ़ाने को लेकर काम शुरू किया जा रहा है।

मिश्र सुबह 9.30 बजे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने वीआइपी रूम में अधिकारियों से इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट पर बात कर प्रगति की जानकारी ली। सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार से भी चर्चा की। वे करीब 1 घंटा स्टेशन पर रुके। इसके बाद उन्होंने विशेष यान में सवार होकर इंदौर, देवास, उज्जैन और नागदा से रतलाम रेल खंड का निरीक्षण किया। मिश्र ने बताया, इंदौर स्टेशन के री-डेवलेपमेंट के टेेंडर फाइनल हो चुके हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर अपाइंट हो गए है। बिल्डिंग की ड्राॅइंग बन रही है, काम मार्च में शुरू होगा। इंदौर से मुंबई के लिए सबसे पहले इंदौर-धार रेल लाइन का काम पूरा होगा।

ट्रेनें बढ़ाने के लिए नया डिपो बनेगा

मिश्र ने यात्री इंदौर के मुख्य स्टेशन के पास से मेंटेनेंस सुविधा हटा ली जाएगी क्योंकि शहर के बीच में जगह भी कम है। मुख्य स्टेशन से केवल यात्री सुविधा दी जाएगी। कुछ ट्रेनें पहले से ही महू डिपो मेंटेनेंस के लिए भेजी जा रही है। लक्ष्मीबाई नगर में एक बड़ा डिपो बनाने का प्रपोजल है। इसके बनने से इंदौर स्टेशन पर जगह की कमी दूर होगी। इतना ही नहीं नई ट्रेनें भी मिल सकेंगी।

जनप्रतिनिधियों, सलाहकारों से मिले जीएम

मिश्र जब स्टेशन पहुंचे तो उनसे मिलने वालों का तांता लग गया। सांसदों से चर्चा करने के बाद पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति मुंबई के सदस्य अजीत सिंह नारंग, गौतम कोठारी और जगमोहन वर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने इंदौर-खंडवा गेज परिवर्तन, इंदौर-दाहोद, इंदौर-धार-छोटा उदयपुर रेल मार्गों के कार्यों में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताई। ट्रेन कनेक्टिविटी की भी मांग की। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के कमलेश चौधरी और डीपी सेन ने कर्मचारियों की मांगें रखी।