1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
यहां हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जल भराव से थमा जीवन, देखें वीडियो
Play video

यहां हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जल भराव से थमा जीवन, देखें वीडियो

जीआईपी मॉल से लेकर फिल्‍म सिटी, सेक्टर -2 से सेक्‍टर-15 से अट्टा, सेक्टर-18 तक सड़कें जाम।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Jul 2018, 8:58 PM IST

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में हो रही मूसलाधार बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से सड़कों पर जगह-जगह हुए जलभराव से प्राधिकरण के दावे पानी में धुल गए। बारिश के बाद शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। शहर में अधिकतर जगहों पर प्राधिकरण की व्यवस्थाएं पानी-पानी दिखीं। बारिश के बाद कई जगहों पर तो घुटने भर पानी सड़क पर भर गया। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें-West up bulletin@8:00 pm दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें

अधिकांश लोग घर पर ही रह कर मानसून की इस बारिश का मजा ले रहे हैं। मानसून का मजा लेने पहुंचे लोगों को जीआईपी से लेकर फिल्‍म सिटी, सेक्टर -2 से सेक्‍टर-15 से अट्टा, सेक्टर-18 तक सड़कें जाम मिलीं। नोएडा फिल्म सिटी से महामाया पुल और एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह जाम लग गया। रूक-रूक बारिश का सिलसिला अभी भी बदबस्तूर जारी है। कार से चलने वालों को जहां वाटर लॉगिंक के कारण भारी दिक्कतों का सामना पड़ा। वहीं दो पहिया वालों के लिए भी यह वाटर लॉगिंक परेशानी का सबब बनी।