बुलन्दशहर।अगर किसी को सांप डसले तो घरवाले अस्पताल ले जाकर बेहतर से बेहतर इलाज कराने की कोशिश करेंगे। और कोशिश करेगा कि किसी तरह पीड़ित के शरीर से ज़हर निकलवाया जा सके, लेकिन बुलन्दशहर से जो ख़बर सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है, जहां देवीन्द्री नाम की महिला को सांप ने डस लिया तो उसके परिवार ने उसका इलाज कराने के बजाय उसे गोबर में दबा दिया। लेकिन उसकी मौैत हो गई। ये तस्वीर बुलन्दशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर की रहने वाली देवीन्द्री की है जो अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन देवीन्द्री के साथ जो हुआ, और फिर उसके बाद जो किया गया, वो साइंस के ज़माने ये बताने के लिए काफ़ी है कि हमारे देश में अभी भी जागरूकता की बहुत कमी है, राजधानी दिल्ली से महज 70 किलो मीटर दूर बुलन्दशहर के वैर में सांप काटे का जिस तरह इलाज किया गया, वो तस्वीरे देख कर शायद आपका कांप जाए। दरसल 35 वर्षीय देवीन्द्री घर से कुछ दूरी पर खाना बनाने के लिए लकड़ियां लेने गई थी, और अचानक लकड़ियों के पीछे छिपे सांप ने देवीन्द्री को डंस लिया, सांप काटे की ये बात देवीन्द्री ने अपने पति को बताई, लेकिन किसी ने दर्द से तड़पति महिला को अस्पताल ले जाना बेहतर नहीं समझा, बल्कि परिजन और पड़ोसियों ने देवीन्द्री का इलाज कराने की बजाय उसे गोबर में दबा दिया और कई घण्टे तक देवीन्द्री गोबर में दबी रही, और आखिरकार देवीन्द्री की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।