29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : धूप में चार घंटे बैठी रही महिलाएं, सरकार तक आवाज पहुंचाने पेड़ पर चढ़ी

पाली के कलक्ट्रेट के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का प्रदर्शन

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 10, 2023

पाली। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के तत्वावधान में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर चार घंटे तक प्रदर्शन किया। कलक्टर को ज्ञापन देने जाते समय एक कार्यकर्ता पेड़ पर चढ़ गई। उसके हाथ में चोट लग गई। उस कार्यकर्ता को समझाइश कर नीचे उतारा गया। उसका उपचार कराया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को नियमित कर्मचारी बनाने व मानदेय 18000 रुपए करने के साथ अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुबह कलक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गई। इसके बाद महिलाएं नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट की तरफ गई। वहां पर एक महिला कार्यकर्ता पेड़ पर चढ़ गई। जबकि अन्य कार्यकर्ता कलक्ट्रेट मुख्य द्वार के बाहर पहुंची और मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशमा शर्मा, सचिव अनिता शर्मा, कोषाध्यक्ष सीमा शर्मा आदि मौजूद रही।