25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO: मानवता की सेवा में जुटे 4 संस्थाओं को राज्यपाल ने नवाजा
Play video

VIDEO: मानवता की सेवा में जुटे 4 संस्थाओं को राज्यपाल ने नवाजा

-महावीर पुरस्कार का रजत जयंती समारोह
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 3 Sep 2022, 4:22 PM IST

पाली। राज्यपाल कलराज मिश्र शनिवार को पाली जिले की एक दिवसीय यात्रा के तहत रनिया बेरा जाडन पहुंचे। वे महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में भगवान महावीर फाउंडेशन चेन्नई के तत्वावधान में महावीर पुरस्कार समारोह के रजत जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने देश के चार विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद वे पाली से अजमेर के लिए प्रस्थान कर गए।

समारोह की अध्यक्षता सेबी के पूर्व अध्यक्ष डी आर मेहता ने की। सम्मानित अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जी एस सिंघवी, पाली विधायक ज्ञानचंद पारख. सोजत विधायक शोभा चौहान मौजूद रही। इस मौके पर जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंघला, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व मुख्य उप सचेतक मदन राठौड़, नगर परिषद के पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जैन समाज के नेमीचंद चौपड़ा, ट्रस्ट के संस्थापक सुगालचंद जैन, प्रबंध ट्रस्टी प्रसन्नचंद जैन, विनोद कुमार जैन, प्रमोद जैन, पूर्व आइएएस नंदकिशोर सहित कई अतिथि व लोग मौजूद रहे। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र ने संविधान के मूल कर्तव्यो व उद्देश्यों का वाचन किया।

4 श्रेणियों में अग्रणी प्रतिभाओं को नवाजा
राज्यपाल मिश्र ने चार श्रेणियों में अग्रणी रहे संस्थानों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। अहिंसा व शाकाहार क्षेत्र में पीपुल्स फॉर एनिमल्स सिरोही को, शिक्षा के क्षेत्र में अरुणाचल के श्री सत्यनारायण मुंडयूर को, चिकित्सा क्षेत्र में पश्चिमी बंगाल के विवेकानंद मिशन आश्रम नेत्र निरामया निकेतन तथा समुदाय व सामाजिक क्षेत्र में नागालैंड के नागालैंड गांधी आश्रम को प्रशस्ति पत्र, चेक व भगवान महावीर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।