30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

VIDEO: महाराष्ट्र के अहमदनगर में PM मोदी के निशाने पर कांग्रेस

PM मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने लोगों से पूछा कि ईमानदार चौकीदार चलेंगे या फिर भ्रष्टाचारी नामदार।

Google source verification

image

Mohit sharma

Apr 12, 2019

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्ष में जनभागीदार से चलने वाली एक मज़बूत, निर्णय लेने वाली सरकार, दुनिया ने भारत में देखी है। अब आपको तय करना है कि ईमानदार चौकीदार चलेंगे या फिर भ्रष्टाचारी नामदार। हिन्दुस्तान के हीरो चलेंगे या पाकिस्तान के पैरवीकार। उससे पहले 10 वर्ष तक रिमोट वाली सरकार के दिनों में हर दिन घोटालों, घपलों की खबरें आती थीं। आज दुनिया भारत को महाशक्ति के रूप में देख रही है।