नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि फ्रांस से रफाल विमान का हासिल करने से पहले शास्त्र पूजा करना एक तमाशा था। इसके उलट कांग्रेस के नाराज नेता संजय निरुपम ने कहा है कि खड़गे नास्तिक हैं। अगर आस्तिक होते तो ऐसा बयान नहीं देते। कांग्रेस नेता निरुपम ने फ्रांस में धार्मिक आयोजन को भारत की पुरानी परंपरा बताया। उन्होंने कहा कि शास्त्र पूजा को तमाशा नहीं कहा जा सकता।