नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में जारी हिंसक विरोध को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर हिंसक घटनाओं को जायज नहीं कहा जा सकता। हिंसक प्रदर्शन करने वाले लोग स्वतंत्रता पूर्व के दौर में लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोग कुपोषण से मर रहे हैं। इसलिए लोगों को जिन मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है उसकी बात कोई नहीं करता।